Nirahua के साथ फिर दिखी आम्रपाली दुबे की शानदार केमिस्ट्री, इस गाने में दोनों मचा रहे धमाल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 29 Second

Feb 25, 2023
फिल्म सिपाही के इस गाने का बोल है ‘आम्रपाली कांच कांच कली’। इस गाने को ओम झा और आम्रपाली दुबे ने गाया है जबकि लिखा है श्याम देहाती ने। इस गाने में दोनों जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी शानदार मानी जाती है। दोनों की अदाकारी फैंस को भी जबरदस्त तरीके से पसंद भी आती है। फैंस दोनों की जोड़ी को बार-बार देखना चाहते हैं और दिनेश लाल यादव तथा आम्रपाली दुबे भी इन्हें निराश नहीं करते हैं। इन सबके बीच दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का एक गाना फिर से सुर्खियों में है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी एक बार फिर से सुपरहिट दिखाई दे रही है। यह गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। इस गाने को सुनते ही आपको नाचने का मन करने लगेगा।
फिल्म सिपाही के इस गाने का बोल है ‘आम्रपाली कांच कांच कली’। इस गाने को ओम झा और आम्रपाली दुबे ने गाया है जबकि लिखा है श्याम देहाती ने। इस गाने में दोनों जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस गाने को जबरदस्त तरीके से लोगों का प्यार मिल रहा है। लगातार यूट्यूब पर यह गाना वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों जबरदस्त ठुमके भी लगा रहे हैं। इसके अलावा एक और गाना वायरल हो रहा है। वह है होली में चुवे लागल घाघरी। इसे प्रवेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने गाया है। इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी नजर आ रही। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस को जबरदस्त पसंद है। यही कारण है कि भोजपुरी में यह दोनों सुपरहिट हैं।
निरहुआ हिंदुस्तानी से आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी सुपरहिट हुई थी। इस जोड़ी ने उसके बाद एक से एक कई बड़ी फिल्में दी है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के केमिस्ट्री जबरदस्त मानी जाती है। दोनों भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। हालांकि व्यक्तिगत जीवन में भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। दिनेश लाल यादव फिलहाल भाजपा से सांसद हैं। जब दिनेश लाल यादव सांसद का चुनाव लड़ रहे थे, तब आम्रपाली दुबे ने उनके लिए जबरदस्त तरीके से प्रचार भी किया था। आम्रपाली दुबे नई भोजपुरी के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किए हैं। चाहे वह पवन सिंह हो या फिर खेसारी लाल यादव या फिर अन्य अभिनेता।

Next Post

'आजमगढ़' के मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे पंकज त्रिपाठी? फिल्म में किया था छोटा सा कैमियो

Feb […]
👉