चारों तरफ जनता की हो रही तबाही फिर भी जिम्मेदार मौन -शिव प्रकाश सिंह

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 5 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। सहारा इंडिया के विरुद्ध समूचे देश में चल रहे आंदोलन के साथ सीतापुर में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे धरने का आज तेइतिसवां दिन है! परंतु शीर्ष पर बैठे जिम्मेदार सहारा इंडिया के सुब्रत राय के साथ अब एल आई सी और स्टेट बैंक में अडानी के उजागर हो रहे काले कारनामों पर संसद में अपनी जुमलेबाजी से जनता जनार्दन को गुमराह करने का प्रयास कर रही है! यह जनता है सब जानती है, और अब अपने द्वारा किए गए चुनाव से दी गई जिम्मेदारी के लिए पछतावा करने को विवश हैं। आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को इसका परिणाम भुगतना होगा। यह बात किसान मंच राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कही! धरना स्थल पर उपस्थित निवेशकों को संबोधित करते हुए सिख संगठन जिला अध्यक्ष गुरुपाल सिंह ने कहा कि सहारा इंडिया के विरोध में लूट का शिकार आम जन मानस अपनी धन वापसी के लिए अब सड़कों पर संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि यह कैसे विडंबना है हम सभी ने केंद्र व प्रदेश सरकार को अपनी भलाई व विकास के लिए चुना था परंतु हम सभी का यह कैसा दुर्भाग्य है कि हर तरफ से सिर्फ लघु एवं सीमांत लोगों के साथ मध्यम वर्ग का शोषण किया जा रहा है! जिला अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर के सहारा इंडिया के अलावा एल आई सी, स्टेट बैंक द्वारा मा0 प्रधानमंत्री महोदय की कृपा से लुटेरे अडानी समूह को दिए गए असीमित कर्ज के बाद मची तबाही इस बात का प्रमाण है कि हम सभी कहीं भी सुरक्षित नहीं है और अब अपने बकाया भुगतान के हर तरफ से ठगी के शिकार पीड़ितों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों में प्रेम लता शर्मा, नेकराम, वंदना शर्मा, प्यारा, आमोद कुमार, प्रेमवती शर्मा, निशा देवी, कैलाशा देवी, मोहिनी शर्मा, प्रमोद कुमारी, सिमरन शर्मा, माइकल, लक्ष्मीदेवी, रामू, श्रीराम, राधेश्याम, राज कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार, प्रकाश आदि लोग उपस्थित थे।

Next Post

बसपा प्रदेश अध्यक्ष का ऊंचाहार में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

(मनोज […]
👉