बड़े धूमधाम से मनायी गयी संत रविदास जयंती

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 3 Second

(अभय सिंह)
जगतपुर रायबरेली। जगतपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज संत रविदास जयंती का आयोजन धूमधाम से क्षेत्र के चिरौंजी का पुरवा गांव में किया गया वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान संत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके भाव सुमन अर्पित किए। जात-पात भेदभाव रहित समाज की बात करने वाले संत रविदास के चित्र पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने अपने संबोधन में कहा कि रविदास जयंती का पर्व संत रविदास जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनका जन्म 1433 में बनारस के सीर गोवर्धन गाँव में रग्घू और घुरबिनिया देवी के यहाँ हुआ था। रविदास हरिजन परिवार से थे, और उन्हें अछूत माना जाता था। रविदास जी एक महान संत, कवि, समाज सुधारक और भगवान के अनुयायी थे। रविदास निर्गुण सम्प्रदाय के प्रसिद्ध और प्रमुख हस्ती में से एक थे। रविदास ने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए काम किया। रविदास जी ने अपना पूरा जीवन जाति और वर्ग के आधार पर हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए समर्पित कर दिया।
“कृष्ण, करीम, राम, हरी, राघव, जब लग एक न पेखा।
वेद कतेब कुरान, पुरानन, सहज एक नहीं देखा।।”
गुरु रविदास का उपदेश ‘शबद’ में जोड़ा गया है, जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब का हिस्सा हैं, जहाँ 40 पद श्री गुरु रविदास जी के हैं। संत रविदास के पास कई अमीर राजा और रानी आए लेकिन उन्होंने कभी किसी भी राजा के उपहार को स्वीकार नहीं किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कि संत रविदास के उद्देश्यों को आज जीवन में उतारने की आवश्यकता है। विश्वनाथ त्रिवेदी, जगदीश कुरील, देवनाथ यादव, छत्रपाल यादव, रामराज कुरील, संगीता कुरील, राजकुमार पाल, बाबेंद्र तिवारी, स्वतंत्र पांडेय छेदी लाल यादव, सुमन देवी सविता देवी रावेंद्र सिंह, मेराजुल हसन फारुकी, महेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Post

ग्रामीण प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई संपन्न

(शमशाद […]
👉