गुमशुदा मूकबधिर बालिका को परिजन से मिलाया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 47 Second

(नीरज अवस्थी) सीतापुर। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान द्वारा जनपदीय पुलिस को महिलां सशक्तिकरण हेतु महिलाओं को जागरुक करने एवम् सुरक्षा के दृष्टिगत सघन चेकिंग व गश्त हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में दिनांक 01.02.23 को थाना मानपुर पर तैनात डायल 112, पी0आर0वी0 1810 पर ग्राम सिकटिया के पास घर से रास्ता भटकी हुई एक तेरह वर्षीय बालिका की सूचना मिली। पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उसके घर के बारे में पूछा गया तो मूकबधिर एवं मानसिक रुप से कमजोर होने के कारण कुछ भी स्पष्ट नही बता पा रही थी। विभिन्न माध्यमों व आसपास के लोगो से बालिका के घर परिवार की जानकारी के प्रयास किये गये। जिसके क्रम में बालिका का घर ग्राम असोडर थाना खैराबाद में होने की जानकारी हुई। परिजन से सम्पर्क कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा पुलिस के उक्त कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। पुलिस टीम पीआरवी 1810 मानपुर थाना के हे0का0 सुनील कुमार सिंह, का0 शाहआलम, हो0गा0 चालक रामसुन्दर, मौजूद रहे।

Next Post

पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा थाना जगतपुर का आकस्मिक निरीक्षण

(राममिलन […]
👉