माघ मेला क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला की हत्या करने वाले आरोपी को दारागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 42 Second

(मो0 रिजवान) प्रयाग राज। जनपद कौशांबी के कोखराज इलाके का रहने वाले मनीष कुमार यादव को दारागंज पुलिस ने महिला साथी की हत्या करने के जुर्म में गिरफ्तार किया। प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में बीते रविवार आधी रात को सनसनीखेज वारदात हुई। संगम की रेती पर 45 वर्षीय महिला सुनीता वर्मा की ईट से चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे ने क्रूरता पूर्वक महिला की एक आंख भी फोड़ दी थी। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो घटनास्थल पर पुलिस पहुंची मौके पर एसीपी झूसी/ महिला अपराध आस्था जायसवाल भी पहुंची और मृतका की बेटी से पूछताछ की। किन वजहों से हत्या की गई थी जिसका पता लगाने का प्रयास कर रही थी लेकिन वजह ही पता चल पाई। हत्या का आरोप साथ में रह रहे मनीष यादव पर जताया। जो महिला के साथ पिछले 4 साल से रहता था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर एसीपी झूसी/महिला अपराध आस्था जयसवाल के निर्देशन में दारागंज पुलिस देर रात तक उसकी तलाश में लगी रही। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि आरोपी मनीष यादव सूरत में रहकर प्राइवेट काम करता था। उधर पति की मौत के बाद सुनीता भी अपने मायके वालों के साथ काम करने सूरत गई थी। वही उसकी मुलाकात मनीष से हुई और फिर दोनों में नजदीकी हुई। 10 दिन पहले ही मनीष सुनीता को लेकर प्रयागराज आया था। मृतका मूल रूप से रीवा के गांव दुगमा कुर्मियान, थाना मऊगंज की रहने वाली थी। उसके पति अच्छेलाल की 2020 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से सबसे छोटी बेटी छह वर्षीय दामिनी को साथ लेकर सुनीता माघ मेला आई थीं। कई दिन बीत जाने के बाद दारागंज पुलिस टीम ने हत्या के वांछित आरोपी मनीष कुमार यादव को प्रयाग राज के माघ मेला क्षेत्र स्थित कुम्भ लो0नि0वि0 स्टोर नं0 04 परेड थाना क्षेत्र दारागंज से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट टूटा हुआ घटना स्थल के पास से बरामद भी किया गया।
पुलिस को पूछताछ में 27 वर्षीय मनीष यादव ने महिला साथी की हत्या करने की वजह बताई की 29 जनवरी को मै तथा मेरे साथ रह रही सुनीता साकेत दोनों लोगों ने शराब पिया था तथा अण्डा खाकर काली सड़क से फ्लाई ओवर के बगल से जा रहे थे इसी दौरान मेरा सुनीता साकेत से विवाद होने लगा तो मैने सुनीता को मारा-पीटा था। मैं सुनीता को अन्य लोगांे से बातचीत करने को रोकता था लेकिन वह नहीं मानती थी। नहीं मानने व विरोध करने के कारण मैने जान से मारने की नियत से पास में पड़ा हुआ टूटा ईंट से उसके सिर में दो-तीन बार मारा था। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी थी। मै उसे उठाकर अस्पताल ले जा रहा था तभी मुझे पुलिस वाले आते दिखाई दिये तो मै उसे छोड़कर भाग गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक पवन कुमार सिंह, का0 सागर यादव, का0 पवन-प्प्, का0 अनिकेत शर्मा, का0 देवकी थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज थे।

Next Post

संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा सहारा इंडिया कार्यालय का किया गया घेराव सौंपा ज्ञापन

(बीके […]
👉