मृत गौवंश को लोडर के पीछे बांधकर घसीटने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 18 Second

(अनिल कुमार) डलमऊ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें लोडर वाहन के पीछे रस्सी से मृत गौवंश को घसीटते हुए दिखायी दे रहा था।
इस सम्बन्ध में थाना डलमऊ पर दिनांक 27 जनवरी 2023 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं- 25/2023 धारा-295 ए भादवि. व धारा-11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में वायरल वीडियो की जांच एवं चिन्हित करते हुए 03 अभियुक्तों 01- सत्येंन्द्र प्रताप सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी ग्राम पूरे बांके मजरे खरगपुर कुर्मियाना थाना डलमऊ रायबरेली, 02- पंकज पुत्र श्याम लाल निवासी चमनगंज थाना लालगंज रायबरेली तथा 03- बबलू पुत्र गंगाराम निवासी चमनगंज थाना लालगंज रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण

(गुणेश […]
👉