राष्ट्रीय हिंदू नेता डा. प्रवीण तोगड़िया का लखनऊ में भव्य स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 19 Second

(संतोष उपाध्याय)
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित पिपरसंड में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया का बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर संजय सिंह चैहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। डा. प्रवीण तोगड़िया भारत के डाक्टर, कैंसर सर्जन और हिन्दू राष्ट्रवाद के प्रबल उद्घोषक हैं। वे विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे अब अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष हैं। समझा जाता है कि वर्तमान में संघ परिवार से उनके सम्बन्ध अच्छे नहीं हैं। वे नरेन्द्र मोदी के आलोचक हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद संगठन का निर्माण जून 2018 में हुआ। देश के वरिष्ठ प्रख्यात हिंदू नेता डा. प्रवीण तोगड़िया ने बाबा जय सिंह फार्म हाउस में स्थित महादेव नागेश्वर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की और पुष्प व जल चढ़ाया। उसके पश्चात संजय सिंह चैहान ने फूलों की पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर हिंदू संगठन को और मजबूत बनने पर चर्चा हुई और क्षेत्र के पदाधिकारियों भी साथ चर्चा में शामिल रहें। पत्रकारों द्वारा पूछने पर डा. प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि जो सरकार हिंदू हित में कार्य करेंगी उसका हमारा समर्थन मिलेगा। हमें किसी भी धर्म या जाति से कोई एतराज नहीं है, बल्कि जो भी हमारे हिंदुत्व का सम्मान करेगा वह हमारे साथ है। इस मौके पर अशोक सिंह सेंगर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह संगठन लगभग 42 प्रांतों में कार्य कर रहा है। अवध प्रांत का ग्यारह लाख का लक्ष्य पूरा कर रहा है। इस मौके पर संजय सिंह चैहान पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा व वरिष्ठ भाजपा नेता, अशोक सिंह सेंगर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, ईश्वरी प्रसाद राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, वेद प्रकाश सयुक्त प्रान्त संगठन महामंत्री, धनंजय सिंह मंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, अनिल सिंह प्रांत अध्यक्ष, गौरव द्विवेदी महानगर अध्यक्ष, दुर्गेश सिंह, रविन्द्र सिंह, गुड्डू सिंह सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा सरकार का रायबरेली व देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं -अतुल सिंह

(मनोज […]
👉