मां पीतांबरा देवी शोभा यात्रा का गौरी में हुआ भव्य स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 38 Second

(शकील अहमद) सरोजनी नगर। राजधानी लखनऊ में दिन मंगलवार को मां पीतांबरा देवी 108 कुंडीय महायज्ञ की शोभा यात्रा सई नदी कटिया बगिया से प्रातः शुरू होकर शाम डालीगंज के झूलेलाल पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह भक्तांे ने मां पीतांबरा देवी की पूजा अर्चना कर उनका स्वागत किया और स्थानीय लोगों ने प्रसाद भी वितरण किए। इसी क्रम में सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित गौरी में मां पीतांबरा देवी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत खूबचंद ज्वेलर्स के सौजन्य से किया गया और उनकी माताजी गीता गुप्ता मंत्री महिला मोर्चा अवध क्षेत्र उत्तर प्रदेश सहित भक्तांे ने पूजा अर्चना की और उसके उपरांत प्रसाद तहरी का वितरण किया गया। शोभा यात्रा स्वागत कार्यक्रम में संजय गुप्ता राजा भईया क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा, सूर्यभान विश्वकर्मा शांडिल्य जिला संयोजक हिंदू जागरण मंच, संतोष सिंह जिला प्रचार प्रमुख, दीपक सिंह सरोजिनी नगर सह संयोजक, सदानंद विश्वकर्मा सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

Next Post

बख्शी का तालाब में गौ पालकों को कम्बल वितरण किया गया

(सौरभ […]
👉