मकर सक्रांति के अवसर पर पार्षद द्वारा स्वच्छता सेनानियों को कंबल वितरण किया गया

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 1 Second

(संतोष उपाध्याय)
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा के अंतर्गत दिन रविवार को पावन पर्व मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर वार्ड सरोजिनी नगर प्रथम व सरोजनी नगर सेकंड वार्ड के सफाई कर्मचारियों को पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के द्वारा भीषण शीतलहर से बचने के लिए स्वच्छता सेनानियों को कंबल वितरण अपने आवास तपोवन नगर बंधुआ तालाब वार्ड सरोजनर नगर सेकंड में किया गया। करोना काल में जिस तरह से इन सफाई सेनानियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर वार्ड की जनता की सेवा की और दिन रात मेहनत किया। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन सफाई कर्मचारियों को विधायक सरोजिनी नगर डाक्टर राजेश्वर सिंह के द्वारा दिए गए 100 कंबल को पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने वितरित किया। पार्षद राम नरेश रावत ने बताया कि माननीय विधायक जी जिस तरह अपनी विधानसभा को सर्वोत्तम विधानसभा बनाना चाह रहे हैं, हम सभी लोग अपने विधायक का सहयोग हर तरह से करने के लिए संकल्पित हैं, माननीय विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा विधानसभा में सैकड़ों विकास कार्य हम पार्षदों की निगरानी में करवाए जा रहे हैं। इसी से प्रेरित होकर सभी सफाई कर्मचारियों ने विधायक डाक्टर राजेश्वर सिंह जी को व पार्षद रामनरेश रावत को इस सराहनीय कार्य के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।

Next Post

सीतापुर पंचायत विभाग की विकास गंगा में, बह रहा विकास पर पानी -शिव प्रकाश सिंह

(बीके […]
👉