माघ मेला 2023 का दूसरा प्रमुख स्नान, मकर संक्रांति जीवन में लाता है सुख समृद्धि

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 43 Second

(मो0 रिजवान) प्रयाग राज। हिंदू धर्म में गंगा में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है ऐसे में हर वर्ष के तरह 2023 में भी संगम की नगरी में आयोजित माघ मेले में पड़ने वाले मुख्य स्नान में शामिल हैं मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही शादी, गृह प्रवेश, घर बनाना, घर खरीदना और मुंडन आदि जैसे हर प्रत्येक शुभ कार्य शुरू कर दिए जाते हैं। बहुत सी जगहों पर इसे खिचड़ी, उत्तरायण और लोहड़ी भी कहा जाता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।
 मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगी। मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 05 बजकर 40 मिनट पर होगा। वहीं महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। उदयातिथि के अनुसार, पुण्यकाल और महापुण्यकाल में स्नान-दान करना शुभ होता है। इस बार के माघ मेला में पौष पूर्णिमा के स्नान के बाद से ही संगम पर एक महीने का कल्पवास भी शुरू हैं। तकरीबन पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु एक महीने तक चलने वाले माघ मेले में गंगा किनारे संयमित जीवन बिताकर पूजा -आराधना करते है। मान्यताओं के मुताबिक संगम पर कल्पवास करने वालों को न सिर्फ अपार पुण्य हासिल होता है, बल्कि उन्हें जीवन- मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है।
लगभग 650 हेक्टेयर में बसे माघ मेले के लिए संगम की रेती पर तम्बुओं का अलग शहर बसा हुआ है। यहां लोहे की सड़कें बनाई गई हैं, पीपे के पांटून पुल से एक जगह से जाने के लिए बनाया गया। दूसरे शहरों की तरह यहां सभी सरकारी विभागों के दफ्तर तैयार हैं। मेले में तेरह पुलिस स्टेशन और तीन दर्जन के करीब पुलिस चैकियां बनाई गई हैं। पुलों, स्नान घाटों और इंट्री प्वाइंट समेत सभी प्रमुख जगहों की सुरक्षा इस बार भी ।ज्ै के कमांडोज के जिम्मे हैं, तो वहीं हवाई निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा हैं। माघ मेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राजीव नारायण मिश्र प्च्ै द्वारा मेला में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिस अधीक्षक माघ मेला आदित्य कुमार शुक्ल व मेला में नियुक्त समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, इकाई प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण को स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े निर्देश दिए।

Next Post

पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अतुल सिंह ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर अस्पतालों को समर्पित किया व्हीलचेयर

(मनोज […]
👉