महोली में भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर हुयी कई राउंड फायरिंग

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 41 Second

(देवेंद्र कुमार सिंह) सीतापुर। महोली में बुधवार देर रात दबंगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ वाजपेयी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। मामले में एकजुट हुए भाजपाइयों ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर आक्रोशित भीड़ से मार्ग बहाल करने की अपील की। करीब 20 मिनट के जद्दोजहद के बाद लोग शांत हुए और मार्ग पर यातायात बहाल किया गया। इस बीच पुलिस ने वाहनों को बाईपास होकर निकाला। बताया जा रहा है कि कस्बे के मझिले सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ वाजपेयी के बीच कुछ विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद देर रात में मझिले सिंह व उनके समर्थक भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर के बाहर पहुंच गए और हमले के लिए ललकारते हुए फायरिंग करने लगे। हालांकि हमलावर कुछ देर बाद वहां से निकल गए लेकिन, फायरिंग की सूचना सुनकर घर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ बाजपेई ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरे मामले की जानकारी दी और कुछ ही देर में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अन्य समर्थक मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ वाजपेयी के आवास पहुंचे। यहीं से पुलिस को खबर की गई। पुलिस की ढिलाई देखकर आक्रोशित कार्य कर्ताओं ने पेट्रोल पंप के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। हाईवे जाम होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महोली कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने मार्ग बहाल कराने की कोशिश की। नाराज भीड़ को घटना में कार्रवाई का भरोसा दिया। काफी बहस के बाद पुलिस की अपील पर लोग शांत भी हो गए। इस दौरान करीब 20 मिनट तक हाईवे पर हो हल्ला होता रहा। वाहनों का आवागमन थम गया था। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद लाइन में खड़े वाहन बाईपास से होकर गुजरने लगे थे। उधर, दूसरी तरफ महोली कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय का कहना है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर फायरिंग का कोई मामला नहीं है। हां, इतना जरूर है कि मंडल अध्यक्ष का बेटा कस्बे के मुराउन टोला में एक दावत में गया था, जहां पर उससे और मझिले सिंह से कुछ बात हुई। इसी को लेकर मझिले सिंह ने उसे थप्पड़ मार दिया था। बस इसी बात पर मंडल अध्यक्ष व उनके समर्थक हाईवे के पास आ गए थे, चूंकि भाजपा मंडल अध्यक्ष का घर नेशनल हाईवे के पास ही बना है। इसलिए हाईवे जाम होने की बात कहना गलत है। अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

भगवतपुर से मीना देवी व चाका से अनिल कुमार पटेल ने ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित होते ही सपा की ओर से किया नामांकन

(मो0 […]
👉