सिक्किम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, जिसमे सेना का ट्रक खाई में गिरा और 16 जवान हुए शहीद तथा 4 हुए घायल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 41 Second

(शिवानी सिंह) कल सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेना का ट्रैक जाकर खाई में गिरा जिससे 16 जवान शहीद हो गए। यह एक दर्दनाक हादसा था जिसमे सेना के 16 जवान शहीद हो गए है इनमे से 3 जेसिओ और 13 जवान थे सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना की जानकारी मिली थी की यह घटना जेम , उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो की चटन से थंगू की ओर जा रहा था। तभी वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। इसमें दुर्भाग्य से तीन जेसियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया इस दुख की घड़ी में सभी भारतवासी, पत्रकार बंधुओ ने आज शाहिद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार सक्सेना, शिवकुमार बड़कू भैया, नरेंद्र सिंह थापा, बालेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, शुभम सिंह, सचिन धुरिया, शिवानी सिंह , रजनीश, महेश कुमार प्रजापति (गौ रक्षा) व एनसीसी कैडेट के जवानों के साथ आम जन के लोग के लोगो ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Next Post

छात्र-छात्राओं में इतिहास बोध जरूरी है -केशरी देवी पटेल

(रिजवान […]
👉