Read Time1 Minute, 15 Second
(प्रेम वर्मा) उन्नाव। अखण्ड राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया व पार्टी के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मलौना विकासखण्ड सुमेरपुर, जनपद उन्नाव को पार्टी में आस्था निष्ठा एवं कर्मठता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वही अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।
साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष से पार्टी आशा ही नही पूर्ण विश्वास करती है कि आप पार्टी के सिंद्धान्तों पर चलते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं पार्टी को नई दिशा देने का काम करेंगे।