पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 52 Second

(आशीष शर्मा) पुरवा, उन्नाव। पशुपालन विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को पुरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत त्रिपुरारपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चि- कित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उन्नाव जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अनिल पांडे द्वारा गौ पूजन व माल्यार्पण किया गया। ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शिवपाल यादव द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कुल 500 पशुओं का पंजीकरण हुआ। शिविर कार्यक्रम में आए हुए पशुपालकों को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। तहसील स्तर से आए हुए डा0 एस पी मौर्या एवं डा0 संतोष तिवारी द्वारा पशुओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर के प्रभारी डा0 प्रमोद सचान मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुरवा द्वारा आयोजन किया गया। शिविर में 450 पशुओं का उपचार किया गया तथा पशुओं से संबंधित रखरखाव की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग के कर्मचारी सुमन, फार्मासिस्ट संजय सिंह, राजेश कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

(राममिलन […]
👉