अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 25 Second

(सौरभ कुमार) हसेरन कन्नौज। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष सरफराज हुसैन सिद्दीकी के नेतृत्व में आज दिन बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर अपने सभी अल्प संख्यक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मौलाना आजाद फैलोशिप रद्द करने के विरोध में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें स्कालरशिप फैलोशिप दोबारा संचालित करने की मांग की गई। ज्ञापन देते समय मौजूद अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान, जिला महासचिव मोहम्मद शोएब रजा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुस्लिम खान, जिला उपाध्यक्ष शहीद खान, एहसान उल हक, कमरुद्दीन खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के शहर नगर प्रवक्ता असगर खान, अल्पसंख्यक ब्लाक अध्यक्ष तारीख खान, व अन्य दर्जनों पदाधिकारी गढ़ व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

E-Paper- 16 December 2022

Click […]
👉