Himachal Pradesh के मुख्यमंत्री बनेंगे Sukhvinder Singh Sukhu, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 37 Second
Dec 11, 2022
हिमाचल प्रदेश को आज नया मुख्यमंत्री मिलेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू आज यानी 11 दिसंबर को कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस पार्टी के सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शिमला के रिज मैदान में दोपहर 1.30 बजे से शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा, जहां वो पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष है। वो नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौधी बार विधायक चुने गए है। सुक्खू राज्य के 15में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

ऐसा हो सकता है कैबिनेट
जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश की नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 हो सकती है। हालांकि बाद में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार शाम को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए क्रमश: पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुक्खू (58) और विपक्ष के नेता रहे अग्निहोत्री (60) के नामों की घोषणा की थी। नामों की घोषणा के बाद सुक्खू ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

उनके साथ हिमाचल प्रदेश में पार्टी के प्रभारी राजीव शुक्ला और कांग्रेस की राज्य इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह भी राज्यपाल के पास गई थीं। राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश में नयी सरकार के गठन का दावा करने के लिए एक औपचारिक पत्र सौंपा गया। प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने मुख्यमंत्री के रूप में सुक्खू के चयन को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था। बाद में सिंह ने कहा कि वह पार्टी आलाकमान का फैसला स्वीकार करती हैं। सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं। वह प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे। कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए थे।

Next Post

Bigg Boss 16 Updates । घर में टीना की वापसी से आएगा तूफान, बेनकाब होगा शालीन का असली चेहरा

Dec […]
👉