Bihar: महागठबंधन में रार, Kurhani के नजीते पर RJD नेता बोले, यह नीतीश की हार, कर दी यह मांग

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 14 Second
Dec 09, 2022
कुढ़नी के पूर्व राजद विधायक अनिल साहनी ने साफ तौर पर कहा कि यह हार नीतीश कुमार की है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन की हार नहीं है, यह सीएम नीतीश कुमार की हार है क्योंकि गैर-ईबीसी उम्मीदवार को ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) सीट के लिए चुना गया था।

बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। इस उपचुनाव में महागठबंधन और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, चुनावी नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। भाजपा में जबरदस्त उत्साह है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुढ़नी के चुनावी नतीजों पर कहा कि यह आने वाले दिनों के स्पष्ट संकेत है। दूसरी ओर महागठबंधन में तकरार शुरू हो गया है। आरजेडी नेता ने कुढ़नी के नतीजों पर साफ तौर पर नीतीश कुमार को जिम्मेदार बता दिया। कुढ़नी के पूर्व राजद विधायक अनिल साहनी ने साफ तौर पर कहा कि यह हार नीतीश कुमार की है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन की हार नहीं है, यह सीएम नीतीश कुमार की हार है क्योंकि गैर-ईबीसी उम्मीदवार को ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) सीट के लिए चुना गया था।

अनिल साहनी ने आगे कहा कि हमें जो वोट मिला वह उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कारण था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव ने पार्टी सिंबल (उपचुनाव के लिए) का त्याग किया, उसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। फिलहाल कुढ़नी के चुनावी नतीजों को लेकर जदयू में खामोशी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर बधाई दे दी। मैनपुरी में डिंपल यादव के जीत पर अखिलेश यादव को बधाई दे दी। लेकिन कुढ़नी की हार पर अब तक उन्होंने कुछ नहीं कहा है। दूसरी ओर अब भाजपा जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार पर हमलावर हो गई है।

कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले और भाजपा के सांसद सुशील मोदी ने साफ तौर पर उनका इस्तीफा मांग लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को धोखा देकर जदयू के राजद से हाथ मिलाने को जनता ने नकार दिया है, इसलिए गोपालगंज और कुढनी में हार के बाद नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। मोदी ने कहा कि तीन में दो उपचुनावों में भाजपा की जीत से साफ है कि अतिपिछड़ा वोट पूरी तरह भाजपा के साथ आ गया है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सात दलों का था दलदल, बिहार ने खिलाया कमल! कुढ़नी की समस्त सम्मानित जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी पर विश्वास जताने के लिए और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करने पर बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाई।

Next Post

MCD Election: दिल्ली मेयर के लिए फंसा पेंच, LG सक्सेना के पाले में गेंद, अब इस तरह आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

Dec […]
👉