बिसवां थाने का किया गया औचक निरीक्षण

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 9 Second

(पुष्कर सिंह) सीतापुर। सोमवार को पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा थाना बिसवां का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कार्यालय के साथ-साथ सम्पूर्ण परिसर को चेक किया गया।
महिला हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी से हेल्पडेस्क पर मिलने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण व उनके फीडबैक के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी। तत्पश्चात थाना कार्यालय के अभिलेखों को चेक कर उनके बेहतर रखरखाव व उनको अद्यावधिक रखने, मालखाने को चेक कर उसमें दाखिल माल के निस्तारण एवं कार्यलाय सहित पूरे परिसर में उच्च स्तर की साफसफाई हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Next Post

लखनऊ मे भारत गौरव सम्मान से नवाजे गए चित्रकार गब्बर 

(मनोज […]
👉