पत्रकारों का एकजुट होना बेहद जरूरी -महेंद्र अग्रवाल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 45 Second

(बीके सिंह) सीतापुर। वर्तमान समय में पत्रकारों का एकजुट होना बेहद जरूरी है। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एशोसिएशन लंबे समय से संघर्ष करती आ रही है। इस संगठन से प्रदेश के अधिकाश पत्रकार जुड़े हुए हैं। सीतापुर जिले में संगठन जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन करेगा। यह बात उपजा की बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कही।
शहर के एक होटल में संगठन की बैठक में उन्होंने कहा कि पत्रकार हर किसी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। लेकिन जब हमारे किसी पत्रकार भाई पर संकट आता है, तब कोई साथ नहीं देता है। ऐसे वक्त में महज एक उपजा ही ऐसा संगठन है, जो पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहीं भी किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकार हितों के लिए उपजा संघर्ष करता रहेगा। जिला महामंत्री अशोक यादव ने कहा कि जल्द ही जिले में सगंठन का विस्तार किया जाएगा। नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी बहुत जल्द ही की जाएगी। बैठक में सर्व सम्मति से महेंद्र अग्रवाल को जिलाध्यक्ष व अशोक यादव को महामंत्री पुनः बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर संरक्षक पद पर स्वतंत्र पत्रकार राहुल मिश्रा, राजेश मिश्रा, अजय विक्रम सिंह को मनोनीत किया गया। संगठन के विस्तार को लेकर समस्त पत्रकारों ने अपने विचार रखे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अमित शुक्ला, अनिल विश्वकर्मा, निर्मल पांडेय, सुभाष शुक्ला, अनुराग मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, पुलकित शर्मा, दुर्गेश द्विवेदी, वीरेंद्र तिवारी, विक्रम सिंह, अवनीश मिश्रा, अनवार हुसैन, दुर्गेश शुक्ला, ओमकार यादव, राजीव दिवाकर, नवनीत दीक्षित, सुमित बाजपेयी, बीके सिंह, अर्पित सिंह आदि मौजूद रहे।

Next Post

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सोलर प्रकोष्ठ की बैठक में उपभोक्ताओं को दी गई जानकारियां

(अरविंद […]
👉