‘हिमाचल में स्थिर सरकार जरूरी’, पीएम मोदी बोले- झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी तरकीब

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time6 Minute, 25 Second
Nov 05, 2022
मोदी ने कहा कि इस बार चुनाव में हिमाचल के 25 साल का भविष्य तय होगा। उन्होंने इस बार के चुनाव को काफी खास बताया। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव 25 सालों के लिए काफी अहम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से मैं नहीं आ पाया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में स्थिर सरकार जरूरी है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रचार करने पहुंचे थे। हिमाचल के सुंदर नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से 12 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान मोदी ने कहा कि हिमाचल की पहली सभा मंडी में है और मैं काफी खुश हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में हिमाचल के 25 साल का भविष्य तय होगा। उन्होंने इस बार के चुनाव को काफी खास बताया। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव 25 सालों के लिए काफी अहम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से मैं नहीं आ पाया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में स्थिर सरकार जरूरी है।

मोदी ने कहा कि मुझे कुछ दिन पहले ही मंडी आना था लेकिन मौसम अचानक खराब हो गया था तब मैंने आपको वर्चुअली संबोधित किया था। उसी समय मैंने ठान लिया था कि जब भी हिमाचल में चुनावी रैलियां शुरू होंगी सबसे पहले मैं मंडी जाऊंगा और आपसे क्षमा मांगूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी के दुखद निधन के बारे में पता चला, जिनका 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 2 नवंबर को, उन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से इस हिमाचल चुनाव के लिए मतदान किया। मोदी ने कहा कि मरने से पहले उन्होंने अपना कर्तव्य पूरा किया, यह हर नागरिक को प्रेरित करे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुंदर नगर में मेरा पहले भी बहुत बार आना हुआ है। मैंने निहरी की चढ़ाई भी चढ़ी है और सराज, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र पैदल नापे हैं। यहां के रास्ते, सुंदर नगर की इतनी सुंदर BBMB झील, कोई कैसे भूल सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार का हिमाचल का चुनाव बहुत खास है। इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा। मोदी ने कहा कि अमृतकाल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है, स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खशी है कि हिमाचल के लोग, यहां के युवा, यहां की माताएं-बहनें इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग भाजपा सरकार की जोरदार वापसी की ठान चुके हैं। फौजियों की ये धरती, वीर माताओं की ये धरती, जब संकल्प ले लेती है तो उसे सिद्ध करके ही दिखाती है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है। हिमाचल में, पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है। उन्होंने कहा कि झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी तरकीब रही है। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस किस तरह झूठ बोलती आ रही है, इसका भी गवाह पूरा देश रहा है। मोदी ने कहा कि जब दिल्ली और हिमाचल में भाजपा की सरकार थी तो काम तेजी से चल रहे थे। लेकिन जैसे ही, पांच उसके, पांच उसके, इस चक्कर में पड़ गए और कांग्रेस वाले वापस आए, सारे काम ठप कर दिए।

मोदी ने कहा कि भाजपा जो संकल्प लेती है, उसकी सिद्धि करके दिखाती है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का संकल्प लिया, उसे सिद्ध करके दिखाया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, आज अयोध्या में इतना भव्य राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई ये है कि 2012 में जिस घोषणा पत्र पर वो चुनाव जीते, वादे किए थे, एक भी काम उन्होंने नहीं किया। जबकि भाजपा की पहचान है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए दिन-रात खपा देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 40 साल से देश के फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वायदा करती आ रही थी। लेकिन इतने वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उसने कुछ नहीं किया। मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खायी। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने।

Next Post

नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार पांच दिवसीय जापान यात्रा पर

 Nov […]
👉