सकरन थानाध्यक्ष मनीष सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 30 Second

(बी.के. सिंह) सीतापुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीतापुर इकाई उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ जिला महामंत्री कुंवर वरुण सिंह तोमर एडवोकेट द्वारा आज कलेक्ट्रेट कैंपस के अधिवक्ता चेंबर नंबर 16 में शोक सभा बैठक आहूत की। शोक सभा बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक जी ने की। शोक सभा में जिला अध्यक्ष सुनील सिंह और एडवोकेट ने बताया कि जनपद सीतापुर में तैनात थाना सकरन के पुलिस इस्पेक्टर थानाध्यक्ष मनीष सिंह साक्ष्य के लिए झांसी जनपद के लिए विगत रात्रि निजी वाहन से जा रहे थे मध्य रात्रि 1ः00 बजे जनपद उन्नाव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे दुर्घटना हो गई और मौके पर ही मृत्यु हो गई इनके साथ सकरन थाने में तैनात आरक्षी प्रशांत भी जा रहा था वह भी घायल हो गया एव उसका उपचार चल रहा है। ईस्पेक्टर मनीष सिंह जी बहुत ही तेजतर्रार, युवा, सरल-स्वभाव, मिलनसार, जनता का दुख दर्द समझने वाले संवेदनशील अधिकारी थे। इनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे एवं जनपद सीतापुर जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई! मूलतः मनीष सिंह जनपद फतेहपुर के विनकी गांव के निवासी थे। इनके निधन पर शोक सभा आहूत कर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति शोकाकुल परिवार को दें। हे प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे ! ऊँ शांति ऊँ, हे राम हे राम हे राम! शोक सभा में दिनेश पाल सिंह, राम लखन सिंह तोमर, प्रहलाद सिंहगौर, रामचंद्र सिंह सोमवंशी, वीरेंद्र सिंह चैहान, रमा निकेत सिंह तोमर, अनिल सिंह चैहान, कुंवर वरुण सिंह तोमर, मोनू भैया, आशीष सिंह गौर, हिमांशु सिंह विजय वीर विक्रम सिंह, रविराज सिंह, मनीष सिंह चैहान रामराज सिंह, डा0 डीके सिंह, डाक्टर दीपक सिंह, डीपी सिंह चैहान, घनश्याम सिंह, राम प्रताप सिंह, संजय सिंह करुका, अनिल सिंह, अभय प्रताप सिंह, अजीत सिंह गौर, अमित सिंह कतरा, अशोक सिंह पिंटू सिंह, सुबोध सिंह, अवनेंद्र सिंह, अमर सिंह, आशु सिंह, छोटू सिंह, सोनू सिंह, मुकेश सिंह, अनुज सिंह एवं गौरव सिंह पाताबोझ आदि लोगों ने शोक सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की!

Next Post

महिला ने चार के खिलाफ छेड़खानी समेत संगीन धाराओं में मुकदमा कराया दर्ज

(प्रेम […]
👉