सरस्वती विद्या मंदिर में दीपक निर्माण व रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 56 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। सरस्वती विद्या मंदिर एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली में दीपावली का कार्यक्रम जोर शोर से मनाया गया। यह कार्यक्रम तीन भागों में आयोजित था। सबसे पहले विद्यालय की छात्रा अपर्णा शुक्ला ने सारगर्भित विचार व्यक्त किया। मुस्कान के गीत- ‘हमारे राम आए हैं’ ने सबको भाव विभोर कर दिया। आचार्य शैलेंद्र सिंह बघेल ने दीपावली का महत्व बताया, प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने सुरक्षित रहते हुए दीपावली मनाने की बात कही और सभी को दीपावली एवं धनतेरस की बधाई दी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यालय की छात्राओं द्वारा दीपक का निर्माण किया गया एवं उसे रंग तथा विविध सामग्रियों से सजाया गया। तीसरे चरण में विद्यालय के तुलसी, आर्यभट्ट विवेकानंद एवं शिवाजी समूह द्वारा रंगोली निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी के साथ साथ प्रत्येक कक्षा में दीप सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें अधिकांश बच्चों ने सहभाग किया। इसका निर्णय करने के लिए प्रियदर्शनी महिला क्लब की अनीता सिंह एवं नीना गोविल अतिथि के रूप में पधारी थीं। समस्त कार्यक्रम की उन्होंने भूरी- भूरी प्रशंसा की। यह जानकारी विद्यालय की मीडिया प्रमुख दुर्गेश चंद पांडेय ने दी है।

Next Post

दहेज प्रथा सहित संगीन धाराओं में महिला ने मुकदमा कराया दर्ज

(प्रेम […]
👉