ं(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार रायबरेली। रविवार को कांग्रेस के (राज्य सभा सांसद) प्रमोद तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र के कोटिया चित्रा, पचखरा, दौलतपुर आदि गांवों में चौपाल लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि महंगाई, बेरोज गारी चरम पर गई है। डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। यहां तक कि कफन में भी दस फीसदी टैक्स लगा दिया है।
यदि इस बार भाजपा सरकार बनी तो डीजल और पेट्रोल के दाम दो सौ हो जाएगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने जिले में अभूतपूर्व विकास किया है। भाजपा सरकार में बंद हुई दरियापुर स्थित चीनी मिल को फिर से संचालित कर जनपद वासियों को नौकरी देकर विकास से जोड़ा जाएगा। जयप्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान विक्रम मौर्य, अमित सिंह, शिव कुमार पांडेय, तेज बहादुर सिंह, दीपेंद्र सिंह, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
भाजपा के शासन में कफन पर भी टैक्स देना पड़ रहा है प्रमोद तिवारी
![](https://rajnitikbullet.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240512-WA1037.jpg)
Read Time1 Minute, 29 Second