हिमाचल में प्रियंका का चुनावी शंखनाद, कहा- सरकार बनने पर 5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 55 Second
Oct 14, 2022
प्रियंका गांधी ने कहा कि कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे। दूसरा, पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कुल 5 लाख रोजगार मिलेगा जिसमें 1 लाख रोजगार पहले मंत्रिमंडल की बैठक में तय किए जाएंगे। दूसरा, पुरानी पेंशन योजना पर भी उसी मंत्रीमंडल की बैठक में फैसला होगा। प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों को उनका हक मिलेगा। इंदिरा गांधी जी ने हिमाचल को प्रदेश इसलिए बनाया क्योंकि वह आपके हुनर व आपकी हिम्मत को पहचानती थीं। वह अक्सर कहती थीं कि आपका हौसला पहाड़ जैसा विशाल है।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोलन में मां शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे आज परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। वहीं कांग्रेस परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में छत्तीसगढ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में अगर कांग्रेस ने कहा है कि 10 दिन में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी मतलब होगी। भाजपा आपके जेब से पैसा निकालने का काम करती है जबकि कांग्रेस महिलाओं, गरीबों, किसानों की जेब में पैसा डालने का काम करती है।

Next Post

सिंदूर-बिंदी और चूड़ा पहन कर कैटरीना कैफ ने सेलिब्रेट किया अपना पहला करवा चौथ, विक्की के साथ शेयर की तस्वीरें

Oct […]
👉