खेल परिवार उत्तर प्रदेश द्वारा ठाकुर हर नारायण सिंह खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 30 Second

(मो0 रिजवान) प्रयागराज। प्रयागराज के करेला बाग क्षेत्र स्थित ठाकुर हर नारायण सिंह पीजी कॉलेज के प्रांगण में रविवार 9 अक्टूबर को खेल परिवार की तरफ से ठाकुर हर नारायण सिंह खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, शतरंज से जुड़े खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया साथ ही योगा का प्रदर्शन भी किया गया। खेल प्रति योगिता में कबड्डी, खो-खो, शतरंज व योगा के विजेता खिलाड़ियों को खेल महोत्सव के रहे आयोजन अध्यक्ष डा. उदय प्रताप सिंह के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उप स्थित रहे पूर्व पार्षद नंदलाल निषाद मुख्य संरक्षक सरदार परमजीत सिंह, अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, संरक्षक सरदार दलजीत सिंह, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सरदार कमल सिंह, सचिव सरदार कुलदीप सिंह, उपसचिव कुमुद सिंह पाल, आदि खेल परिवार के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

हरदोई जिला अस्पताल में डाक्टर के गलत रवैए पर नाराज हुई सदर एसडीएम स्वाति शुक्ला

(धर्मेन्द्र […]
👉