साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर साहित्यकारों का सम्मान

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 57 Second

(अनुराग स्वामी)
महाराजगंज रायबरेली अपनी बेहतरीन रचनाओं से लोगों को भाव विभोर कर देने वाली दो महान शख्सियतों का हुआ सम्मान। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दुसौंती गांव मे जन्मे कविराज शिव कुमार शिव एवं रायबरेली निवासी कविराज कृष्ण कुमार अवस्थी का लखनऊ की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था सुंदरम ने साहित्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। जनपद में कृष्ण कुमार अवस्थी गीतकार और गजल कार के रूप में प्रसिद्ध है तो वही अपनी बेहतरीन रचनाओं से समाज को जगाने का कार्य करने वाले शिव कुमार शिव क्षेत्र मंे विख्यात हैं। कार्यक्रम में आए हुए साहित्यकारों ने भी अपनी रचनाओं से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया साहित्यकार योगी योगेश शुक्ला, कुलदीप नारायण सक्सेना, महेश चंद्र गुप्ता, राममूर्ति सिंह अधीर, विनोद शंकर शुक्ल, विनोद, कैलाश प्रकाश पुंज, ज्योति शेखर, श्रीचंद दीक्षित ने अपनी कविताओं और साहित्यिक रचनाओं से लोगों को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र भूषण ने आए हुए सभी साहित्यकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

बस से कुचलकर छात्रा की मौत

(अरविंद […]
👉