(राजेश कुमार) अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में इको गार्डन लखनऊ के मैदान में आज दिनांक 15 नवंबर 2022 को प्राथमिक शिक्षक संघ अमरोहा जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग किया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्य मांग रही। इस अवसर पर मांडलिक मंत्री सत्यपाल सिंह को मंच पर मंडल की ओर से अपनी बात रखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुशील नागर, जिला मंत्री जयवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ब्लाक मंत्री अब्दुल कयूम, ब्लाक अध्यक्ष श्री नरदेव सिंह, उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार कर्दम, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद वसीम, संयुक्त मंत्री आदित्य पवार एवं लक्ष्य त्यागी आदि उपस्थित रहे।
प्राथमिक शिक्षक संघ अमरोहा जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग

Read Time1 Minute, 32 Second