कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शतरंज ओलम्पियाड टार्च रिले टीम का किया स्वागत

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 51 Second

(मो0 रिजवान) अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नं0-2 (इलाहाबाद संग्रहालय) में चेस ओलम्पि याड के प्रथम टार्च रिले समारोह में मा0 कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने चेस फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कपूर का स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद नेहरू युवा कल्याण के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। देश भक्ति गीत के उपरांत चेस ओलम्पि यार्ड के अध्यक्ष संजय कपूर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दुस्तान में चेस ओलम्पियार्ड का होना गौरव की बात है। इस बार 147 देश प्रतिभाग करने जा रहे है। भारत के प्रत्येक नागरिकों के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह टार्च रिले उत्तर प्रदेश के 09 जिले से होकर जायेगी तथा हिन्दुस्तान पूरे विश्व को संदेश देगा। यह रिले टार्च भारत के 75 शहरों से होते हुए 27 जुलाई को चेन्नई पहुंचेगी, जहां 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2022 तक शतरंज ओलंपियाड का आयोजन होगा। नयी पीढ़ी के बच्चों को चेस खेलने के प्रति प्रोत्साहित करेंगा। तदुपरांत मा0 प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन का वीडियों दिखाया गया। मा0 केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपने सम्बोधन में बच्चों को खेलने के प्रति प्रोत्साहित किया।
मा0 मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है। मेरे छोटे भाई संजय कपूर जी प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता महेश चतुर्वेदी जी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, मण्डलायुक्त संजय गोयल, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि जी सभी इस आयोजन के लिए बधाई के पात्र है। उन्होंने कहां कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत वर्ष गौरव प्राप्त कर रहा है और पूरे विश्व में भारत के पासपोर्ट का महत्व बढ़ा है। गंगा, यमुना, सरस्वती जहां कुम्भ में ऐसे पावन धरती पर लगभग 24 से 25 करोड़ लोग आते है और दर्शन करके चले जाते है। उत्तर प्रदेश के बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का काम हमारे मुख्यमंत्री जी द्वारा निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा इलाहाबाद का प्रसिद्ध ढेढ़िया एवं विविध लोकनृत्य का प्रदर्शन करते हुए विश्व शतरंज ओलम्पियाड के टार्च रिले का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रयागराज के लोकनृत्य कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डा0 संजय कपूर ने ढेढिया नृत्य समूह की लीडर सुश्री सुप्रिया सिह रावत को रूपये 1000/- के पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि माननीय मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता जी द्वारा ढेढिया नृत्य समूह एवं सोनाली चक्रवर्ती के नृत्य समूह संग फोटा खिचवाकर लोक कलाकारों को प्रोत्साहित किया। इण्डिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर जी, सचिव भरत सिंह चैहान जी, ग्रैण्ड मास्टर तेजस वाकेर, महिला ग्रांड मास्टर वन्तिका अग्रवाल तथा कोआर्डिनेटर सागर वैश्य जी, कार्यक्रम के नोडल क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Next Post

E-Paper-29 June 2022

Click […]
👉