कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु AAP में हुए शामिल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 59 Second
  • अप्रैल 14, 2022  

गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गये। राजगुरु कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राजकोट पूर्व सीट से 2012 में विधायक चुने गए थे। साल 2018 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बाद में 2019 में वह कांग्रेस में फिर से शामिल हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘इस रुख ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैं शुरूआत से कांग्रेस में था, क्योंकि मैं लोगों की सेवा करना चाहता था। भाजपा ने लोगों को बेवकूफ बना कर सत्ता हासिल की, जबकि कांग्रेस ने विकल्प बनने की अपनी क्षमता खो दी। कांग्रेस के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह है कि उसमें भाजपा को हराने की इच्छा शक्ति का अभाव है। ’’ राजगुरु कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राजकोट पूर्व सीट से 2012 में विधायक चुने गए थे। साल 2018 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बाद में 2019 में वह कांग्रेस में फिर से शामिल हुए।

राजगुरु ने कहा, ‘‘मैं आप में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करने के सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में उभरी है। कहीं न कहीं, मुझे लगता है कि सिर्फ आप में, गुजरात में भाजपा को उखाड़ फेंकने की शक्ति है।’’ राजगुरु ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं हैं, जिसके दिसंबर में होने की उम्मीद है। स्थानीय कांग्रेस नेता वाश्रम सगतिया भी आप में शामिल हो गये हैं। वह राजकोट नगर निगम में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।

Next Post

भारती सिंह ने बेटे को दिया ये प्यारा सा निकनेम

अप्रैल […]
👉