होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, अचानक पुलिस की रेड पड़ते ही नग्न अवस्था में भागे लोग

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 39 Second
  • अप्रैल 13, 2022  

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने सोमवार रात पंजाब की सीमा पर स्थित दमताल के एक होटल में छापेमारी की, जिसमें पांच महिलाओं को बरामद किया गया। उन्होंने बताया, “हमें गुप्त सूचना मिली थी कि दमताल के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

हिमाचल पुलिस ने अचानक मारी होटल में रेड

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने सोमवार रात पंजाब की सीमा पर स्थित दमताल के एक होटल में छापेमारी की, जिसमें पांच महिलाओं को बरामद किया गया। उन्होंने बताया, “हमें गुप्त सूचना मिली थी कि दमताल के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसने सोमवार को होटल में छापा मारा और यह ऑपरेशन मंगलवार सुबह तक जारी रहा।’’

आपत्तिजनक अवस्था में थे कमरे में लोग 

वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस को होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने रेड मारी। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को आपत्ति जनक अवस्था में भी देखा। पुलिस को देखते ही वह लोग जिस अवस्था में थे उसी अवस्था में अधर उधर भागने लगे।

होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

होटल मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम 1956 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।शर्मा ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्वापक एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम एवं अवैध खनन से संबंधित प्रकरणों में कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। गर्मी के मौसम में जिले में बढ़ती पर्यटन गतिविधि को देखते हुए सभी थानों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जिले में प्रभावी यातायात प्रबंधन के आदेश दिए गए हैं।

Next Post

मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, संतोष पाटिल के भाई ने शव लेने से किया इंकार, कहा- पहले नेता की हो गिरफ्तारी

अप्रैल […]
👉