फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 24 Second

(धर्मेन्द्र सिंह) बिलग्राम क्षेत्र में एक महिला का शव सोमवार सुबह घर में फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
ग्राम कटरी परसोला के राहुल की तीन साल पहले उन्नाव के थाना फत्तेपुर चैरासी के ग्राम धन्नापुरवा की निशा के साथ शादी हुई थी। पति राहुल ने बताया कि वह सोमवार सुबह खेत पर काम करने के लिए गए थे। निशा ने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारवालों ने शव को लटकते देखा और जानकारी दी। निशा के पिता रामचंद्र ने बताया कि शादी के तीन साल बीत जाने के बाद भी निशा के बच्चे नहीं हुए। ससुरालीजन निशा को ताने मारते थे और साथ ही दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। सोमवार सुबह पति राहुल, सास, ससुर समेत पांच लोगों ने पुत्री की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Next Post

शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन किया गया

(मोनू […]
👉