रामनवमी जवारा शोभायात्रा में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 25 Second

(आशीष शर्मा) पुरवा उन्नाव। पुरवा गत वर्षो की भांति पुरवा कस्बे में राम नवमी के अवसर पर भव्य जवारा शोभायात्रा निकाली गई जिसमे भगवान राम लक्ष्मण की झांकी सहित तमाम गाजे-बाजे के साथ हाथी घोड़े और भारी संख्या में भक्तों का जनसैलाब मौजूद रहा नगर पंचायत पुरवा में विशाल एवं भव्य राम नवमी जवारा शोभा यात्रा मा आनन्देशवरी देवी मंदिर से चलकर पुरवा की पावन धरती की गलियों में भ्रमण करते हुए जय श्री राम के नारों से गूंजी गलियां ऐतिहासिक जवारा यात्रा मुख्य रूप उत्तमचंद लोधी पूर्व चेयरमैन योगेंद्र नाथ द्विवेदी वर्तमान चेयरमैन रेनू गुप्ता सभासद अंकित साहू शुभम श्रीवास्तव,दीपक चैधरी, राहुल राजपूत, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे यात्रा का जगह जगह पर भव्य स्वागत माल्यार्पण एवं नाश्ते की भी व्यवस्था जनप्रतिनिधियों ने की।

Next Post

ऊंचाहार में धूमधाम से मनाया गया विश्व होम्योपैथिक दिवस

(मनोज […]
👉