लिटरेसी बोर्ड में अवैध ध्वस्तीकरण के खिलाफ एसडीएम को दिया कार्य रोकने का शिकायती पत्र

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 37 Second

(शकील अहमद)
सरोजिनी नगर। राजधानी लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर क्षेत्र स्थित इंडिया लिटरेसी बोर्ड जो निजी पंजीकृत स्वयंसेवी संगठन है व उत्तर प्रदेश शासन के वित्त विभाग के अधीन है।
बुधवार को संस्था के हाउस स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन के मंत्री के.जी.सिंह ने लिखित शिकायती पत्र एसडीएम सरोजनीनगर को देकर बताया कि संस्था को कुछ जमीन के मुआवजे के रूप में 35 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। संस्था के अध्यक्ष व निदेशिका कूटरचित गतिविधियां बनाकर भ्रष्टाचार कर उक्त धनराशि गबन कर लेना चाहते हैं। साथ ही पुराने भवनों को गिरा रहे हैं जिससे बने बनाए करोड़ों के भवनों की संपत्ति का नुकसान होगा और वह इसी की आड़ में पूरी धनराशि का गबन कर लेंगे। इसलिए संस्था के वर्तमान अध्यक्ष रविंद्र सिंह व निदेशिका संध्या तिवारी को किसी भी प्रकार के कराये जाने वाले ध्वस्तीकरण को रोके जाने का आदेश करें क्योंकि इससे संबंधित प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय में भी प्रचरित है। एसडीएम सरोजनी नगर आनंद कुमार सिंह ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। वही इस संबंध में पत्रकारों द्वारा जब संस्था की निदेशिका संध्या तिवारी से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा केजी सिंह नाम का कोई व्यक्ति कभी संस्था का सचिव नहीं रहा और ना ही मुझे किसी अधिकारी द्वारा कार्य को रोके जाने संबंधित सूचना मिली है। यह संस्था हमारी है और मैं अपने अनुसार कार्य कराउंगी। जब वहां मौके पर खड़ी पुलिस के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछा गया तो उन्होंने कहा फर्जी लोगों द्वारा शिकायत की गई थी,मैने इस संबंद्द में पुलिस अधिकारियों को अपने प्रपत्र दिखाकर संतुष्ट कर दिया है। हमारा कार्य निर्बाध गति से चल रहा है।

 

Next Post

‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

(मनोज […]
👉