‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 27 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। विकास खण्ड ऊंचाहार की ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली प्राथमिक विद्यालय मुस्तफा बाद एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के बच्चों और विकास खण्ड के अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को हरी झंडी दिखाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी ऊंचाहार अनिल कुमार त्रिपाठी और बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यजीत सिंह ने रवाना किया। रैली नगर पंचायत ऊंचाहार से प्रारंभ होकर, ऊंचाहार चैराहे,बस स्टाप होते हुए, फड़, गायत्री नगर से होकर, पुनः नगर पंचायत ऊंचाहार के सामने पूर्ण हुई। रैली में कोतवाली ऊंचाहार के उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल संतोष कुमार, ने यातायात व्यवस्थित करते हुए रैली को सहयोग प्रदान किया। रैली में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के विभिन्न नारों का उद् घोष कर जनमानस को जागरूक किया।
रैली के समापन पर बीइओ ऊंचाहार ने सभी विद्यालयों को अपने सेवित क्षेत्र में बालगणना करके बच्चों का 100ः नामांकन करने के लिए निर्देशित किया। रैली का आयोजन शैलेन्द्र पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय और अतीश कुमार के कुशल दिशा निर्देशन में हुआ द्यरैली में, प्रा0शि0संघ ब्लाक अध्यक्ष दिनेश सिंह, एआरपीअश्विनी कुमार शुक्ल, हरिशरण मौर्या, वेद प्रकाश, लाखन सिंह, जीतेन्द्र सिंह, रजनीश सिंह, अंजू यादव, प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद और उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के समस्त स्टाफ और विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

 

Next Post

जिला मुख्यालय रायबरेली में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न

(राममिलन […]
👉