पद्मश्री मिलने के बाद सोनू निगम ने दी ग्रैंड पार्टी, शामिल हुए बॉलीवुड के दिग्गज

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 35 Second
  • अप्रैल 2, 2022  

सोनू निगम की इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। सोनू निगम की इस पार्टी में आमिर खान तो शामिल हुए हैं। साथ ही साथ अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और रोहित राय भी दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इसकी कई फोटो भी वायरल हो रही है।

सोनू निगम और आमिर खान बेहद ही गर्मजोशी से मिलते दिखाई दिए। इसके अलावा इस पार्टी में कृष्ण कुमार, सिंगर शान, नेहा भसीन, राहुल वैद्य और दिशा परमार भी शामिल हुईं। आपको बता दें कि शान और सोनू निगम बेहद ही करीबी दोस्त हैं। सोनू निगम ने 24 से ज्यादा भाषाओं में 6000 से ज्यादा गाने गाए हैं। 90 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर कई बड़े हिट गाने दिए हैं। उसके बाद भी हाल के दौर में भी उनके कई सुपरहिट गीत सामने आए हैं। सोनू निगम अपने करियर में कई रियलिटी शो को भी जज कर चुके हैं। इसके अलावा वह अपने खुले विचारों के लिए भी जाने जाते हैं।

सोनू निगम अक्सर कलाकारों के पक्ष में बोलते रहते हैं। इसके अलावा सोनू निगम ने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है। सोनू निगम खुद देश के बेहतरीन कलाकारों में से एक माना जाता है। सोनू निगम ने कई दिग्गज कलाकारों के लिए अपनी आवाज दी है जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार शामिल हैं। सोनू निगम ने बॉर्डर फिल्म में ‘संदेशे आते हैं’ गागर रातों-रात प्रसिद्धि पाई थी। उन्होंने अनु मलिक, नदीम-श्रवन, आनंद मिलिंद, जतिन ललित जैसे संगीतकारों के लिए भी गाना गाए हैं।

Next Post

E-Paper 04 April 2022

CLICK […]
👉