न्यू पेंशन वापस कर पुरानी पेंशन लागू नहीं हुई तो अनिश्चित कालीन हड़ताल का होगा निर्णय

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 42 Second

(अशफी खान) कन्फडेरेशन आफ सेन्ट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाइज एन्ड वर्कर्स एवं पोस्टल जे सी ए के आवाहन पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ एवं राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ प्रयागराज के बैनर तले 22 सूत्रीय मांगो को लेकर आज दिनाँक 29-3-2022 को भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन के प्रयागराज के डाक कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुये।
प्रयागराज के साथ कौशाम्बी के डाक घर बन्द कर डाक कर्मचारी प्रधान डाक घर गेट एक आम सभा हड़ताल के लिए आयोजन किया गया हड़ताल के अहम् मुद्दे न्यू पेंशन स्कीम वापस लो, पुरानी पेंशन बहाल हो, अनुकम्पा नियुक्तियों पर 5ः की सीमा को हटाया जाये, रिक्त पदों पर भर्ती बहाल किया जाये, ग्रामीण डाक सेवको को नियमित किया जाये तथा सिविल सर्वेन्ट का दर्जा दिया जाये, आठवा वेतन आयोग का गठन किया जाये, तथा जनवरी 2020 जून 2021 की अवधी के रोके गये महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाये. इस पर विधवत चर्चा हुई।
दोनों फडरेशन के ज्वाइंट मीटिंग श्री सी बी सिंह एवं राजदेव के अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई वक्ता के रूप में श्री आशीष चाटर्जी, राजेश सिंह, प्रमोद राय, पी एस दूबे, राजेश वर्मा, सुनील तिवारी, हर्षवद्र्दन प्रजापति, विभु कुमार, राजेश मिश्रा, सूर्यनन्दन पर वेज आलम, तुफैल खान, साल वंत अब्बास जी पी माझी, विवेक श्रीवास्तव सी ओ सी के अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, नरो त्तम तिवारी, विमल पाण्डेय, राम निरंजन दिर्वेदी, ने उप स्थित कर्मचारी को सम्बोधित किया, उपस्थित कर्म चारियों ने संघ के इस कार्य क्रम बढ़ चड़ कर हिस्सा लिया हड़ताल सफल बनाने में सहयोग किया, श्री राजेश वर्मा ने हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को इस सह योग के लिए धन्यवाद दिया।

Next Post

बिना भेदभाव के समस्त छोटे-बड़े किसानों के गेहूं की खरीद कराना सुनिश्चित करें-डा0 सदानन्द’

(धर्मेन्द्र […]
👉