स्कूल के टॉयलेट में 11 साल की बच्ची का बलत्कार, आरोपी फरार

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 7 Second
  • मार्च 24, 2022  

पुणे के एक निजी स्कूल में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया।पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर शिवाजीनगर इलाके की है। शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा,एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न कियाऔर फिर वह मौके से फरार हो गया।

शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल ने लड़की के माता-पिता को इस बारे में बताया।’’ अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल जा रही है
Next Post

युद्ध का एक महीना पूरा, यूक्रेन तो तबाह हुआ ही लेकिन रूस को भी बर्बाद करके छोड़ा है

मार्च […]
👉