सांसद साध्वी प्रज्ञा ने शराबबंदी का किया समर्थन, कांग्रेस ने कसा तंज

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 5 Second
  • फरवरी 17, 2022  

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी होना चाहिए। मैं खुलकर शराब विक्रय का विरोध करती हूं। शराब एक विष है। इस विष को बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीति नही होनी चाहिए।

भोपाल। मध्य प्रदेश में शराबबंदी की भीज बौने वाली पूर्व मुख्यमंत्री  उमा भारती को भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का साथ मिला है। भोपाल से बीजेपी सासंद साध्वी प्रज्ञा ने एमपी में शरारबंदी की अब वकालत की है।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी होना चाहिए। मैं खुलकर शराब विक्रय का विरोध करती हूं। शराब एक विष है। इस विष को बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें कोई राजनीति नही होनी चाहिए। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए प्रज्ञा ने कहा राजनीति करने वाले अपने घरों में शराब पीते होंगे इसलिए उन्हें पीड़ा होती है।

वहीं साध्वी के शराबबंदी के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को ट्वीट करते हुए कहा कि इन्हें मरीज़ों की बद्दुआ लगेगी। साध्वी जी अभी थोड़े दिन पूर्व ही शराब को औषधि बता रही थी। आज उसी औषधि को बंद करने की बात कह रही है…?इन्हें मरीज़ों की बद्दुआ लगेगी।

आगे लिखा कि आज इन्हें शराब से परिवार बर्बाद होते दिख रहे हैं। ऐसा है तो अपनी सरकार से शराबबंदी की माँग करे , शराबबंदी की माँग को लेकर सड़क पर उतरे।

Next Post

कंगना रनौत ने एकता कपूर के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारे का किया दौरा, मत्था टेका और रुमाला चढ़ाया

फरवरी […]
👉