संजय सिंह के फार्म हाउस पर मतदाता संवाद कार्यक्रम किया गया संपन्न

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 53 Second

(शकील अहमद) सरोजनी नगर। लखनऊ सरोजनीनगर क्षेत्र के स्थित पिपरसंड गांव में संजय सिंह के फॉर्म हाउस पर मतदाता सवांद कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमे भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा प्रत्याशी की बड़ी बहन आभा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई। इसका कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में आसपास के गांव से आई हुई महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। स्वागत कार्यक्रम में सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह का संजय सिंह ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उसके पश्चात राजेश्वर सिंह ने नागेश्वर महादेव के दर्शन किये, फिर उन्होंने ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की योजनाओं के बारे में बताया और उसका लाभ कैसे प्राप्त किया जाए उसके बारे में भी बताया। इस अवसर पर भुवनेंद्र सिंह मुन्ना, भूपेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, शैलेंद्र सिंह,धुन्नू सिंह, आशिष सिंह,धीरज शुक्ला, अमरेंद्र सिंह सहित कई क्षेत्रीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फिर जोरदार नारों के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया। उसके पश्चात सभी ने तहरी भोजन ग्रहण किया और सैकड़ों की संख्या में जनता उपस्थित रही।

 

 

Next Post

राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में बंद एक किशोर कैदी ने अपने सहयोगी की मदद से होमगार्ड को घायल कर भागने का प्रयास किया

(मो. […]
👉