अखिलेश यादव की रथ यात्रा के आगमन को लेकर सपा ने बनाई रणनीति

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 48 Second

(मो0 रिजवान) प्रयाग राज। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर महा नगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा को लेकर वरिष्ठ सपा नेताओं पूर्व विधायक व समस्त विधान सभा से सपा से आवेदको व चैदहो प्रकोष्ठो के पदाधिकारीयों के साथ मंत्रणा कर रणनीति बनाई गई। श्री इफ्तेखार ने कहा की अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है जनवरी के प्रथम या दूतिय सप्ताह मे अगर योगी सरकार ने कोई अड़चन न पैदा की तो यात्रा को भव्य बनाने मे सपा कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के यात्रा को लेकर प्रत्येक विधान सभा मे बैनर पोस्टर और सपा के झण्डे से शहर मे लाल रंग का सैलाब लाने का युवाओं से आहृवान किया।सपा के जिला अध्यक्ष बनने के उपरान्त पहली बार नगर कार्यालय आए योगेश चन्द्र यादव का महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने माला पहना कर स्वागत किया। योगेश यादव ने अपने सम्बोधन मे कहा की अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा का गंगा जमुना की पावन धरती पर ऐसा एतिहासिक स्वागत हो इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक विधान सभा मे यात्रा जाए इसको लेकर जल्द ही रोड मैप तय्यार कर लिया जायगा। जनसभा के लिए भी जल्द स्थान का चयन कर लिया जायगा। बैठक मे पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद ,बार ऐसोसिएशन के महासचिव प्रभाशंकर मिश्रा ,डॉ ऋचा सिंह ,तारिक सईद अज्जू ,संदीप यादव ,पियुश श्रीवास्तव ,नन्दलाल निषाद ,हाजी सलामत उल्ला,बब्बन द्वबे ,मो०असद ,शोऐब अन्सारी समेत अन्य नेताओं ने भी यात्रा के आगमन और कार्यक्रम को सफल बनाने को अपने अपने विचार रखे।

Next Post

अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगियों के परिजनों, कवियों पत्रकारों को किया गया सम्मानित

(संदीप […]
👉