तस्वीर वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। फिलहाल कोई भी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जिस नेता की तस्वीर वायरल हुई है उनका नाम मृणालिनी मंडल मैती है।
तृणमूल कांग्रेस के एक नेता सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसकी वजह से मालदा में राजनीतिक चर्चा जोरों पर है। मालदा जिले की पहली पंक्ति की तृणमूल नेता अपने कार्यालय में एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और उनके हाथ में बंदूक है। इस घटना के आने के साथ ही राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर हो गया है। यह मुद्दा और भी सुर्खियों में इसलिए भी है क्योंकि राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी इस समय मालदा में ही हैं।
दूसरी ओर विपक्ष तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। वह पहले भी कई मौकों पर विवादों में रह चुकी हैं। दरअसल, मृणालिनी के पति पर प्रखंड विकास कार्यालय के अंदर एक कर्मचारी को बेरहमी से पीटने का भी आरोप है। इसी घटना में मृणालिनी के ऊपर पति को बचाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि यह हथियार रखना उनकी संस्कृति है और वह केवल परंपरा का पालन कर रही हैं। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने राज्य के साथ-साथ मालदा को भी बारूद के ढेर पर डाल दिया है।