श्रीनगर और गुलमर्ग में शून्य से नीचे तापमान का मजा लेने पहुँच रहे देशभर से पर्यटक

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 9 Second
  • दिसंबर 7, 2021  

बारामुला के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह रिजॉर्ट, घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सोमवार की रात को शून्य से कम 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो बीती रात से चार डिग्री कम है।

कश्मीर का मौसम इस समय खुशनुमा बना हुआ है जिससे पर्यटन सीजन में देशभर से पर्यटक यहाँ पहुँच रहे हैं। कश्मीर के बाजार भी इस समय पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं। पयर्टन क्षेत्र से जुड़े लोग इससे खुश हैं क्योंकि कोरोना के चलते लगे प्रतिबंधों की वजह से उनकी आजीविका प्रभावित हुई थी लेकिन अब धीरे-धीरे हालात बदल रहे हैं। कश्मीर के इस समय के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान फिर से शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बुधवार से दो दिनों तक घाटी में बारिश की संभावना भी जतायी है। वहीं गुलमर्ग में बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरे पर खुशी ला दी है।

ताया कि उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि यह रिजॉर्ट, घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सोमवार की रात को शून्य से कम 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो बीती रात से चार डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में पारा पांच डिग्री से अधिक तक गिरकर शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना जतायी है।
Next Post

JNU में जमकर हुई नारेबाजी, बाबरी मस्जिद बनाने की उठी मांग, छात्र संघ ने कहा- यह इंसाफ की लड़ाई है अंकित सिंह

दिसंबर […]
👉