‘टंट्या मामा’ की ताबीज बीमार लोगों को करती है स्वस्थ : मंत्री ऊषा ठाकुर

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 20 Second
  • दिसंबर 2, 2021  

मंत्री कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद मास्क लगाकर नहीं पहुंची। जिसके बाद पातालपानी में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने के सवाल पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि टंट्या मामा के ताबीज से बीमार लोग भी स्वस्थ हो जाते हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। प्रदेश के मुखिया खुद इसपर नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद सड़कों पर उतरकर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे हैं। वहीं मास्क नहीं पहनने वाली शिवराज कैबिनेट की पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने पातालपानी में भीड़ जुटाने पर अजीब बयान दिया है।

दरअसल टंट्या मामा के बलिदान स्थल पातालपानी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। मंत्री  कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद मास्क लगाकर नहीं पहुंची। जिसके बाद पातालपानी में 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने के सवाल पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि टंट्या मामा के ताबीज से बीमार लोग भी स्वस्थ हो जाते हैं। टंट्या मामा का बलिदान स्थल लोगों के असीम आस्था का केन्द्र है। ये समझ लीजिएगा की किसी को कुछ नहीं होगा।

आपको बता दें कि पर्यटन और संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कोरोना और मास्क नहीं पहनने पर कोई पहली बार अजीब बयान नहीं दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शंख बजाने और यज्ञ- हवन करने से कोरोना के वायरस दूर होते हैं। इसके कारण कोरोना नहीं होता है।

Next Post

पंजाब मंत्रीमंडल द्वारा सरकारी कालेजों के लिए ‘मुख्यमंत्री वज़ीफ़ा स्कीम’ लागू करने की मंजूरी

 दिसंबर […]
👉