चन्नी मंत्रिमंडल के साथ करतारपुर नहीं जा पाए नवजोत सिंह सिद्धू ! जानिए इसकी वजह

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 49 Second
  • नवंबर 18, 2021  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने नवजोत सिंह सिद्धू को 20 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर जाने की इजाजत दी है। नवजोत सिंह सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने बताया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 20 नवंबर को करतारपुर साहिब जाएंगे।

चंडीगढ़। सिख समुदाय के सबसे पवित्र स्थलों में से एक करतारपुर कॉरिडोर 20 महीने के बाद एक बार पुन: खुल गया है। केंद्र सरकार ने 17 नवंबर से इसे खोलने का ऐलान किया था। इसी बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि विदेश मंत्रालय ने नवजोत सिंह सिद्धू को 18 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का दौरा करने की इजाजत नहीं दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के प्रतिनिधिमंडल के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी करतारपुर कॉरिडोर का दौरा करना चाहते थे लेकिन उन्हें अगले दो दिन करतारपुर जाने की इजाजत नहीं दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने नवजोत सिंह सिद्धू को 20 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर जाने की इजाजत दी है। नवजोत सिंह सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने बताया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 20 नवंबर को करतारपुर साहिब जाएंगे। सुरिंदर दल्ला के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू को चन्नी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ करतारपुर जाना था।

पाकिस्तान में सिद्धू की हो रही खूब वाहवाही

भारत की तरफ से करतारपुर कॉरिडोर के खोले जाने के बाद पाकिस्तान ने नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने करतापुर कॉरिडोर की वेबसाइट www.kartarpurcorridor.com.pk पर नवजोत सिंह सिद्धू के संदर्भ में लिखा कि भारतीय क्रिकेटर सरदार नवजोत सिंह सिद्धू ने साझा किया गया था जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे।

Next Post

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के सफाए के बीच महबूबा मुफ्ती को किया गया नजरबंद, ED ने भाई को भी किया तलब

नवंबर […]
👉