ई-श्रम कार्ड बनवाने का महा अभियान 17 व 18 नवंबर को

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 54 Second

ई-श्रम कार्ड बनाने पर पाॅंच लाख का मुफ्त इलाज व दो लाख का दुर्घटना बीमा का मिलेगा लाभ। 17 व 18 नवम्बर को जनपद की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ई-श्रम कार्ड बनवाने का महा अभियान
(रायबरेली) वतर्मान में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कमर्कारों के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोटर्ल का शुभारम्भ किया गया है। श्रमिकों के पंजीकरण के लिए पोटर्ल यू0आर0एल0 ीजजचरूध्ध्ूूू.मेीतंउ.हवअ.पद पर उपलब्ध हैं।
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भारत सरकार द्वारा ई-श्रम पोटर्ल पर असंगठित मजदूरों का पंजीयन के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा किया की जा रही है। जनपद रायबरेली में असंगठित कमर्कार का ई-श्रम कार्ड बनाये जाने हेतु 8,88,000 का लक्ष्य निधार्रित किया गया है, जिसके सापेक्ष अभी तक लगभग 98,000 ई-श्रम कार्ड जारी किया गया है। ई-श्रम कार्ड के पंजीयन में ग्राम प्रधानों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिए हैं कि जनपद हेतु निधार्रित लक्ष्य की पूर्ति किये जाने हेतु जनपद स्तर पर सभी ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान के आवास अथवा उनके कायार्लय में ई-श्रम कार्ड बनाये जाने हेतु दो दिवशीय विशेष कैम्प का आयोजन 17 एवं 18 नवंबर 2021 को प्रातः 10रू00 बजे से कैम्प की समाप्ति तक किया जा रहा है। उक्त कैम्प की सम्पूर्ण व्यवस्था ग्राम प्रधान द्वारा की जायेगी सम्बन्धित ग्राम प्रधानों का यह दायित्व होगा कि वह अपनी ग्राम सभा के सभी ऐसे व्यक्तियों जोकि 16 साल से 59 साल के मध्य हों और ई-श्रम कार्ड बनवाने हेतु पात्र हों उनका शत-प्रतिशत पंजीयन उक्त कैम्प में कराने हेतु अपने स्तर से सूचित करते हुये शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाना सुनिश्चित करें।
जिला प्रबन्धक ई गवर्नेंसध्जिला प्रबन्धक सी0एस0सी0 का यह दायित्व होगा कि समस्त ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधानों के आवासध्कायार्लय में जन सुनिधा केन्द्र (वी0एल0ई0) की उपलब्धता उक्त कैम्प की तिथि को करायेंगे एवं अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कैम्प की मानीटरिंग करेंगे।
उक्त कैम्प में ई-श्रम कार्ड के पंजीयन से सम्बन्धित किसी भी जानकारीध्असुविधा होने पर मनोज कुमार यादव श्रम प्रवतर्न अधिकारी रायबरेली के मोबाइल नम्बर 9984640816, राकेश कुमार पाल, श्रम प्रवतर्न अधिकारी रायबरेली के मोबाइल नम्बर 9760113509 एवं अंकित कुमार सिंह श्रम प्रवतर्न अधिकारी लालगंज रायबरेली के मोबाइल नम्बर 9455555736 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड बनवाने हेतु आधार कार्ड एवं मोबाइल जो आधार से लिंक हो को लेकर कैम्प स्थल पर जाना होगा। जिनका आधार कार्ड मोबाइल से लिंक न हो उनका बायोमैट्रिक द्वारा कार्ड बनाया जायेगा। ई-श्रम कार्ड पूणर्तयः निःशुल्क है। ई-श्रम कार्ड बनवाने से रू0 पाॅच लाख का प्रतिवर्ष निःशुल्क ईलाज की सुविधा होगी। तथा रू0 दो लाख का दुघर्टना बीमा होगा।
अतः जनवादवासियों से अपील की जाती है कि इस महा अभियान में अपने ग्राम सभा में प्रधान आवासध्कायार्लय पंचायत भवन में जाकर ई-श्रम कार्ड बनवाकर भारत सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल बनायें।

Next Post

राज्यमंत्री ने किया सरकार की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं विषयक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

  […]
👉