सुनील दुबे ने वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 24 Second

(अकील अहमद)
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा मे कांग्रेस कैंप कार्यालय चिल्लावा बाजार मे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर फूल माला अर्पित कर मनाई गयी। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधानसभा के गौरी क्षेत्र मे संचालित वृद्धा आश्रम मे हम कांग्रेस जनों द्वारा सबको फल वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्वयं सुनील दुबे एडवोकेट, संजय सिंह, अमरेश यादव, राहुल अवस्थी, लुकमान सिद्दीकी, आशीष मिश्रा, अमर सिंह, सतेंद्र सिंह एडवोकेट, रियाज मुन्ना, संदीप पाल, शाहिद अली, इमरान, अंसार अली और अन्य लोग उपस्थित रहे। इस साल भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वीं जयंती है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। जवाहरलाल नेहरू की जयंती को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें प्यार से चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है, उन्हें बच्चों से काफी प्यार था। भारत 1956 से पहले हर साल 20 नवंबर को बाल दिवस मनाता था क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने 1954 में इस दिन को सार्वभौमिक बाल दिवस के रूप में घोषित किया था। 1964 में नेहरू की मृत्यु के बाद, संसद में सर्वसम्मति से 14 नवंबर को उनकी जयंती के दिन को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। उस वक्त से लेकर अब तक हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस पार्टी के कई बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

Next Post

ब्राह्मण संगठन ने 10 प्रतिशत आरक्षण में संशोधन करने का की मांग

(अकील […]
👉