साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जताई आजान पर आपत्ति, कहा – सुबह सुबह होती है इससे लोगों की नींद खराब Suyash Bhatt

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 7 Second
  • नवंबर 10, 2021  

प्रज्ञा ठाकुर ने सुबह मस्जिदों से होने वाली अजान पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये सुबह-सुबह लोगों की नींद हराम करते हैं। मरीजों का ख्याल नहीं रखते और साधू-संतों की साधना भी भंग कर देते हैं।

भोपाल। राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर एक बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बार प्रज्ञा ठाकुर ने सुबह मस्जिदों से होने वाली अजान पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये सुबह-सुबह लोगों की नींद हराम करते हैं। मरीजों का ख्याल नहीं रखते और साधू-संतों की साधना भी भंग कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि हम लोगों से कहा जाता है कि दूसरे समुदाय की प्रार्थना के वक़्त तेज आवाज में भजन न बजाएं जाएं लेकिन ये लोग रोज सुबह लाउड स्पीकर से लोगों को परेशान करते हैं। सुबह 5 बजकर कुछ मिनट पर तेज-तेज आवाजें आती हैं और लोगों की नींद हराम होती है, मरीजों को दिक्कत होती है।

उन्होंने आगे कहा कि साधू-संतों की पूजा अर्चना का समय भी सुबह ही होता है आरती का समय भी सुबह होता है लेकिन जबरदस्ती इन लाउडस्पीकरों की आवाज हमें सुननी पड़ती है। लेकिन जब हम तेज आवाज में भजन बजाते हैं तो ये कहते हैं कि हमारे इस्लाम में ये जायज नहीं माना जाता।  हम हिंदू इस बात का सम्मान करते हैं और सर्वधर्म समभाव रखते हैं, लेकिन क्या कोई और धर्म ऐसा कर रहा है?

Next Post

यमुना की सफाई के लिए दिया गया सारा धन कहां गया ? केंद्रीय मंत्री शेखावत ने केजरीवाल सरकार से पूछा सवाल

 नवंबर […]
👉