जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 9 Second

धैर्य, क्षमा, सहृदयता के साथ सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु महिलाओं को जागरूक होना जरूरी-रीना पाण्डेय। माँ-बाप बेटियों को अच्छी शिक्षा देकर बनाये आत्मनिर्भर-सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी। महिलाओं को खुद सशक्त होना होगा और अपने समूह की शक्ति को समझना होगा-मुख्य विकास अधिकारी
प्रतापगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के तहत तुलसी सदन (हादीहाल) में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज की पत्नी रीना पाण्डेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि धैर्य, क्षमा, सहृदयता के साथ सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। महिलायें अपने सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सचेत रहे और न केवल वे इस समाज के पुरूषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलें बल्कि वे देश, समाज और परिवार में भी अपना योगदान करें। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है, ये किसी से कमजोर नही है। महिला सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। नारी ही मातृ शक्ति है, नारी को माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती के रूप में देखा जाता है। उन्होने कहा कि महिलायें शिक्षित हो, सभी माँ-बाप अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दें जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, यदि महिलाओं की किसी प्रकार की समस्या है तो वह लिखित रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को प्रार्थना पत्र दे सकती है और उन्हें समुचित न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि महिलाओें को एक सामूहिक शक्ति के रूप में अपने आप को देखना होगा, खुद सशक्त होना होगा और अपने समूह की शक्ति को समझना होगा। उन्होने कहा कि महिलाओं को आत्म विश्वासी बनना होगा, समाज आपके बारे में क्या सोचता है इससे बाहर निकलकर आप क्या चाहती है समाज आपके बारे में सोचे उस पर ध्यान देना होगा। हमें मेहनत करके आगे बढ़ना है, संघर्ष करना है, संघर्ष से पीछे नही हटना है। इस अवसर पर अपर जिला जज आलोक कुमार द्विवेदी, अपर जिला जज मोनिका ठाकुर, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा मिश्रा, महिला कल्याण अधि कारी जया यादव ने महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार व्यक्ति किये। इस अवसर पर एडवो केट/मीडिएटर विश्वनाथ त्रिपाठी, पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी, राम प्रकाश पाण्उेय, गिरीश पाण्डेय, मोहम्मद शमीम, शैलेन्द्र श्रीवा स्तव, युगेश, मो0 अनीस, आंग नबाड़ी कार्यकत्री, आशा, शि क्षिकायें आदि उपस्थित रहे।

Next Post

नगर पालिका परिषद में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार

एक […]
👉