सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आरके चैधरी ने अमानीगंज में किया जनसंवाद

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 12 Second

(सौरभ श्रीवास्तव) इटौंजा लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर संविधान बचाओ भाजपा हटाओ जनसंवाद कार्यक्रम बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमानीगंज में।जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मंत्री आरके चैधरी ने कहा कि समाज के किसान नौजवान मजदूर व्यापारी छात्र-छात्राएं महिला पुरुष सभी महंगाई की मार झेल रहे हैं। डीजल पेट्रोल रसोई गैस की बढ़ती कीमतें एवं खाद्यान्न सामग्री पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है आर के चैधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रदेश की सम्मानित जनता अपना आशीर्वाद दें और प्रदेश की भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ कर फेंकने की जिम्मेदारी प्रदेश की जनता की है।
वहीं पर पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता मोहम्मद अकील खान ने कहा कि प्रदेश में एक विकल्प सिर्फ समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव है प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आकर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर देख रही है और 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले रही है जनसंवाद कार्यक्रम में पिछड़ा मुस्लिम मोमिन समाज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता मोहम्मद अकील खान ने कहा कि समाज के हर दबे कुचले कमजोर बेसहारा और मजलूमो एवं कामगारों की आवाज को बुलंद करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही है जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद संगठन के प्रदेश सचिव मोहम्मद उमर, मोहम्मद अहमद ,मोहम्मद अशरफ, संगठन के जिला अध्यक्ष इकबाल अफजल,फैयाज कुरेशी(प्रधान) जियाउद्दीन अंसारी, प्रदेश सचिव हाशिम बेग, इमरान शाह, हाशिम कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य महेश रावत, पंकज रावत, जगदीश नारायण बाजपेई ,सुखदेव गुप्ता, सद्दाम बीडीसी, फुरकान अली, बन्ना रावत के अलावा बहुत से लोग मौजूद थे।

Next Post

श्री फाउंडेशन के द्वारा आज एक विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया

(राममिलन […]
👉