धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये 5 चीज़ें वरना हो जाएंगे कंगाल

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time4 Minute, 4 Second
  • अक्टूबर 29, 2021  

शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, धनतेरस के दिन कुछ चीज़ों को खरीदना अशुभ माना जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्‍मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्‍वंतरि की पूजा का विधान है। इसके अलावा धनतेरस के दिन मृत्‍यु के देवता यमराज की पूजा भी की जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रुप में मनाया जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, धनतेरस के दिन कुछ चीज़ों को खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन इन चीज़ों को घर में लाने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर कौन सी चीज़ें खरीदना अशुभ माना जाता है-

लोहा 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार धनतेरस पर लोहे की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। ज्योतिषशास्त्र में लोहे को शनि का कारक माना गया है। धनतेरस पर घर में लोहा लाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन लोहे का सामान घर में लाने से घर में नकारत्मकता और दरिद्रता आती है।

प्लास्टिक के बर्तन

धनतेरस के दिन प्लास्टिक के बर्तन या अन्य कोई वास्तु खरीदना भी अशुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार प्लास्टिक के बर्तन या इससे बनी वस्तुएँ घर में रखने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती हैं। माना जाता है कि प्लास्टिक की वस्तुएँ घर में रखने से धन अस्थाई रहता है और इससे घर में बरकत नहीं होती।

एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। हालाँकि, धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एल्युमीनियम का संबंध राहु से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर एल्युमीनियम या स्टील के बर्तन खरीदने से माँ लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और इससे घर में दरिद्रता आती है।

काँच

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस या किसी शुभ अवसर पर शीशे की बनी चीज़ों को नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, कांच का संबंध राहु से होता है इसलिए धनतेरस पर काँच का सामान खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।

चीनीमिट्टी से बनी चीजें

धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी से बनी चीज़ें खरीदना शभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि धनतेरस के दिन चीनीमिट्टी से बनी खरीदने से घर में बरकत नहीं होती है और घर में दरिद्रता आती है

Next Post

धन शोधन के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ED के समक्ष हुए पेश

नवंबर […]
👉